Food License Suspended in Mumbai: मुंबई के 5 हाई-प्रोफाइल क्लबों के फूड लाइसेंस रद्द

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (fda) ने हाल ही में मुंबई के पांच प्रमुख क्लबों के fssai लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन क्लबों में फूड सेफ्टी और साफ-
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने हाल ही में मुंबई के पांच प्रमुख क्लबों के FSSAI लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन क्लबों में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों के गंभीर उल्लंघनों के कारण की गई है। जांच के दौरान क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, आरके जूहू जिमखाना, द अपर्णा जुहू जिमखाना, एमआईजी क्रिकेट क्लब और द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब में कॉकरोच, गंदगी, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री और कीटों का प्रकोप पाया गया। इसके अलावा, गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध लाइसेंस के काम करते पाया गया, जिसके चलते उसे तुरंत काम बंद करने का आदेश दिया गया। FDA ने बताया कि कई संस्थान फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और संबंधित नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं। इनमें साफ-सफाई, कीड़ों की रोकथाम, फूड स्टोरेज और साफ-सफाई के तरीकों में बड़ी कमियां पाई गईं।
FDA ने अपनी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को बृहन्मुंबई के सात खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप पांच प्रमुख संस्थानों के एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इनमें द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड, आरके जुहू जिमखाना, द अपर्णा जुहू जिमखाना, MIG क्रिकेट क्लब (बांद्रा ईस्ट) और द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब शामिल हैं। FDA ने कहा कि इन संस्थानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए, एक को कामकाज बंद करने का आदेश दिया गया और एक को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड में फूड हैंडलिंग वाले इलाके में जिंदा कॉकरोच और मक्खियों का प्रकोप मिला। वहाँ कचरा निपटान की खराब व्यवस्था, कोल्ड स्टोरेज में रखे खाने पर पानी टपकना, बंद नालियां, सड़ी-गली सब्जियां और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पाई गई।

















