Suspense over Flights: नोएडा-नवी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी एयरलाइंस की दूरी

भारत के एविएशन सेक्टर में हो रहे बदलावों के बीच नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (nmia) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (nia) का उद्घाटन हुआ है। यात्रियों को उम्मीद थी
भारत के एविएशन सेक्टर में हो रहे बदलावों के बीच नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का उद्घाटन हुआ है। यात्रियों को उम्मीद थी कि इन नए एयरपोर्ट्स से जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी, लेकिन विदेशी एयरलाइंस इनसे दूरी बनाए हुए हैं। इसका मुख्य कारण यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का अधिक होना है। नोएडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्रियों को 980 रुपये UDF देना होगा, जबकि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से यह फीस मात्र 650 रुपये है। इसी तरह, नवी मुंबई में यह चार्ज 1,225 रुपये है, जो कि मुंबई के मुख्य एयरपोर्ट के 615 रुपये के मुकाबले लगभग दोगुना है। महंगी टिकटों के कारण विदेशी एयरलाइंस यहां आने से बच रही हैं।
विदेशी एयरलाइंस पहले से ही दिल्ली और मुंबई के मुख्य एयरपोर्ट्स पर अपना नेटवर्क स्थापित कर चुकी हैं। दिल्ली का एयरपोर्ट उत्तर भारत का सबसे बड़ा एविएशन हब है, जिसकी सालाना क्षमता 109 मिलियन यात्रियों की है। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट अपनी 55 मिलियन की अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच चुका है। एयरलाइंस का मानना है कि एक ही शहर में दो एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशंस बांटने से उनका खर्च और जटिलताएं बढ़ जाती हैं।



















