Career Guidance for Students: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में IAS-IPS और IFS अधिकारी छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

उत्तर प्रदेश के छात्रों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य के ias, ips और
उत्तर प्रदेश के छात्रों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब राज्य के IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने स्कूलों में जाकर छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। इस पहल के तहत अधिकारी छात्रों के सवालों का जवाब देंगे और उन्हें UPSC, UPPSC, UPSSSC, NDA, JEE, NEET और CUET जैसी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इसके साथ ही, छात्रों को उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की बातचीत से छात्रों को करियर चुनने में सहायता मिलेगी और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिलाधिकारी हर महीने कम से कम एक स्कूल में किसी युवा IAS, IPS या IFS अधिकारी के दौरे की व्यवस्था करेंगे। यह दौरा सरकारी या निजी दोनों प्रकार के स्कूलों में हो सकता है। अधिकारी स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर छात्रों के लिए संवाद और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा पैटर्न और करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।



















