Rahul Gandhi addresses students in Prayagraj: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति युवा और डे
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति युवा और डेटा के दम पर हुई है। 'छात्रों की गूंज' नामक कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के प्रयास के तहत आयोजित किया गया। कांग्रेस पार्टी लगातार बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सरकारी भर्तियों में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाती रही है।
शनिवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पार्टी हर छात्र के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 'छात्रों की गूंज' प्रयागराज से ऐसी आवाज उठाने का मंच है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।


















