Delay in UGC NET Provisional Answer Key Raises Concerns: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की में देरी से कैंडिडेट्स की बढ़ी चिंता

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा को एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की गई है। इस देरी के कारण कैंडिडेट्स में नाराजगी बढ़ती
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा को एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की गई है। इस देरी के कारण कैंडिडेट्स में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 22 से 30 जून के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पिछले कई दिनों से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एनटीए की ओर से न तो आंसर की जारी की गई है और न ही इस पर कोई आधिकारिक अपडेट दिया गया है।
इस स्थिति को लेकर स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ने यूजीसी से संपर्क करना शुरू कर दिया है और परीक्षा प्रक्रिया में दखल देने की मांग की है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) ने यूजीसी और एनटीए को एक पत्र लिखकर बिना किसी देरी के प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट के साथ रिजल्ट जारी करने की मांग की है। JNUSU ने कहा है कि आंसर की के लंबे इंतजार ने PhD एडमिशन, रिसर्च के मौकों और फेलोशिप एप्लीकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर असर डाला है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी यूजीसी को एक मेमोरेंडम देकर इस मामले में दखल देने का अनुरोध किया है। ABVP ने यूजीसी सेक्रेटरी श्यामा रथ को संबोधित करते हुए एनटीए को प्रोविजनल आंसर की जारी करने और जल्द रिजल्ट घोषित करने का निर्देश देने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक संचार की कमी ने लाखों एस्पिरेंट्स के बीच अनिश्चितता पैदा कर दी है, जो उनकी एकेडमिक और प्रोफेशनल प्लानिंग पर असर डाल रहा है।
यूजीसी नेट एग्जाम की आंसर की में हो रही देरी के कारण कैंडिडेट्स को PhD प्रोग्राम और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के अवसरों में एडमिशन में भी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कैंडिडेट्स इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आंसर की में इतनी देरी हो रही है, फिर रिजल्ट भी लेट आएगा और इससे उनके एडमिशन के मौके खत्म हो सकते हैं। यूजीसी नेट एग्जाम असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता, PhD प्रोग्राम में एडमिशन और JRF के लिए आयोजित किया जाता है।



















