UPSC CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: 350 उम्मीदवारों का चयन किया गया

संघ लोक सेवा आयोग (upsc) ने 2025 के capf असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो ग
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 350 अभ्यर्थियों को असिस्टेंट कमांडेंट के ग्रुप-A पदों पर नियुक्ति के लिए रिकमेंड किया है। चयनित उम्मीदवारों को BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सेवा का अवसर मिलेगा। हालांकि, उनकी नियुक्ति उनकी एलिजिबिलिटी, उपलब्ध पदों और आवश्यक दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद ही सुनिश्चित होगी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
UPSC CAPF AC 2025 की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया, जिनका पर्सनैलिटी टेस्ट 4 मई से 29 मई 2026 के बीच हुआ। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की है। चयनित 350 उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 103, EWS के 44, OBC के 109, SC के 62 और ST वर्ग के 32 उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग ने एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया है, जबकि 126 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है।
CAPF AC भर्ती के लिए कुल 432 रिक्तियां बताई गई थीं, जिनमें CRPF में 204, CISF में 92, ITBP में 79, SSB में 33 और BSF में 24 पद शामिल हैं। इनमें से 350 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। UPSC के अनुसार, उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। असिस्टेंट कमांडेंट CAPF में ग्रुप-A अधिकारी का पद है, जिससे 350 उम्मीदवारों का चयन उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



















