Free Coaching for JEE and NEET: दिल्ली सरकार ने 12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की शुरुआत की

दिल्ली सरकार ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए jee और neet जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक नई स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम 'दक्षिणा
दिल्ली सरकार ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक नई स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम 'दक्षिणा फाउंडेशन' रखा गया है, जो विशेष रूप से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है। इस कार्यक्रम का संचालन पुणे की एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा किया जाएगा। यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से कोचिंग की फीस नहीं चुका पाते। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को कोचिंग के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का पूरा अवसर मिलेगा।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने इस स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में बताया गया है कि यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए है, जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है। इस योजना के तहत छात्रों को रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ रहने और खाने की व्यवस्था भी मुफ्त होगी। यह पहल उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण कोचिंग संस्थानों का सहारा नहीं ले पा रहे हैं।



















