Indoor Stadiums in Bulandshahr: खिलाड़ियों को मिलेगी सौगात, राजकीय कॉलेजों में बनेंगे 14.76 करोड़ के मिनी इंडोर स्टेडियम

बुलंदशहर में राजकीय इंटर कालेजों के छात्रों के लिए एक नई सौगात आने वाली है। अब उन्हें न केवल अच्छी शिक्षा मिलेगी, बल्कि इंडोर गेम्स का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा
बुलंदशहर में राजकीय इंटर कालेजों के छात्रों के लिए एक नई सौगात आने वाली है। अब उन्हें न केवल अच्छी शिक्षा मिलेगी, बल्कि इंडोर गेम्स का प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। जिले के तीन राजकीय कालेजों में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह स्टेडियम छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से सरकारी स्कूलों की सुविधाएं अब कांवेंट स्कूलों के स्तर तक पहुंच गई हैं। इस विकास के तहत, प्रदेश के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक स्तर एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।
बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प और माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर के राजकीय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज नैथला में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे कुल 14.76 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह कदम सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए उठाया गया है।



















