Youth Anti-Drug Campaign: 100 सप्ताह चलेगा नशामुक्त युवा अभियान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेज से शुरू हुई मुहिम

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी राज्य और
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में उनके संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने एकजुट होकर नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और माय भारत के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एनएसएस, माय भारत के स्वयंसेवक, शिक्षक और विद्यार्थी गांव-गांव और शहर-शहर तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि यह एक जनआंदोलन होगा जो अगले 100 सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक रविवार को विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिक समाज की भागीदारी से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

















