PM Modi to Attend IIT Delhi Convocation: 57वें दीक्षांत समारोह में 3000 ग्रेजुएट्स को संबोधित करेंगे

आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 3000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587
आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 3000 से अधिक ग्रेजुएट्स और 587 पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लेंगे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी का दावा किया है।
झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मामले में धरने पर बैठे छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन प्रवेश कर गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए एक डेलिगेशन का गठन किया है, जो छात्रों से मुलाकात कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करेगा।
आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस नीति के कारण लोगों की गाड़ियों में आई समस्याओं का हवाला दिया है। इसी क्रम में, आम आदमी पार्टी E-20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में अभियान शुरू करने जा रही है।


















