German tourist speaks fluent Hindi: जर्मन पर्यटक ने बोली ऐसी फराटेदार हिंदी, लोग बोले- ये तो पक्का भारतीय है!

जब कोई विदेशी आपकी मातृभाषा में देसी अंदाज में बात करे, तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन ब
जब कोई विदेशी आपकी मातृभाषा में देसी अंदाज में बात करे, तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन बुजुर्ग सड़क पर खड़े होकर भारतीय पर्यटकों से बेहद साफ लहजे में हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
इस वायरल वीडियो में जब बुजुर्ग से पूछा गया कि वह कितनी बार भारत आ चुके हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि वह 150 से ज्यादा बार भारत आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय खाने की भी जमकर तारीफ की। बुजुर्ग ने कहा कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उनके लिए भारत किसी जन्नत से कम नहीं है।
इस वीडियो की खास बात यह है कि जर्मन पर्यटक सिर्फ किताबी हिंदी नहीं बोल रहे, बल्कि उनके बोलने के तरीके में एक देसी टच भी नजर आता है। बातचीत के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मजेदार अंदाज में पूछा, "भोजपुरी आवत है का?" इस सवाल ने वहां मौजूद लोगों को हंसी में डाल दिया।


















