Social Media Impact on Gen Z: Gen Z पर सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

आज का युग सोशल मीडिया का है, जो केवल फोटो और वीडियो साझा करने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए उनकी पहचान, आत्मविश्वास और खुशी का एक महत्वपूर्ण
आज का युग सोशल मीडिया का है, जो केवल फोटो और वीडियो साझा करने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं के लिए उनकी पहचान, आत्मविश्वास और खुशी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हाल ही में एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स का सीधा प्रभाव युवाओं की मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। यह अध्ययन राजस्थान के कोटा स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. ज्योति सिडाना के नेतृत्व में किया गया, जिसमें 25 दिनों के दौरान विभिन्न कॉलेजों की 141 छात्राओं से बातचीत की गई। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना था कि सोशल मीडिया का युवाओं की भावनाओं, रिश्तों और मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है।
अध्ययन के निष्कर्षों के अनुसार, 82.9 प्रतिशत छात्राओं ने बताया कि उनकी पोस्ट पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज उनके मूड को सीधे प्रभावित करते हैं। केवल 7.3 प्रतिशत छात्राओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिस्पॉन्स का उनके मूड पर कोई असर नहीं पड़ता। यह दर्शाता है कि आज के युवाओं के लिए लाइक्स और व्यूज केवल संख्या नहीं रह गए हैं, बल्कि यह उनकी पहचान और सामाजिक स्वीकृति का एक पैमाना बन गए हैं। अगर किसी पोस्ट पर अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो कई छात्राएं खुद को कम महत्वपूर्ण महसूस करने लगती हैं।



















