Weather Update: अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना बढ़ी

उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (imd) ने जानकारी दी है कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश मे
उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार हो सकता है। जुलाई के अंत में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जिसके चलते किसानों के लिए चिंता बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कृषि कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसानों को धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अगस्त की शुरुआत में बारिश के फिर से सक्रिय होने की संभावना ने किसानों को थोड़ी राहत दी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 29 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में कुल 258.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 342.8 मिमी होनी चाहिए थी। इस कमी का सबसे अधिक असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखा गया है, जहां बारिश की कमी 32 प्रतिशत तक पहुंच गई है। भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, रायबरेली, संत कबीर नगर और सीतापुर जैसे जिलों में बारिश की कमी 50 प्रतिशत से अधिक है। इन क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत में वृद्धि हो सकती है।


















