CG News: लगातार बारिश से उफान पर चित्रकोट जलप्रपात, 90 फीट से गिरते पानी का अद्भुत नजारा

जगदलपुर में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपातों को पूरी तरह से उफान पर ला दिया है। चित्रकोट जलप्रपात, जिसे छत्तीसगढ़ का 'निया
जगदलपुर में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपातों को पूरी तरह से उफान पर ला दिया है। चित्रकोट जलप्रपात, जिसे छत्तीसगढ़ का 'नियाग्रा जलप्रपात' कहा जाता है, अब अपनी पूरी खूबसूरती के साथ सामने आ रहा है। लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी की गर्जना दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इस बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे इसकी सुंदरता और भी निखर गई है। हर वर्ष बस्तर और छत्तीसगढ़ के अलावा देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात को देखने आते हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है।
जगदलपुर शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण महारानी अस्पताल मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा करंजी के आगे एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय ग्रामीण इस पेड़ को काटकर रास्ता साफ करने में जुटे हुए हैं। इस स्थिति ने शहर के लोगों के लिए यात्रा को कठिन बना दिया है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
















