Railway News: हटिया-राउरकेला समेत 13 जोड़ी ट्रेनें 9 दिनों तक रहेंगी रद, 1 घंटेलेट खुलेगी तपस्विनी एक्सप्रेस

रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा (ए-केबिन) राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के चलते 24 सितंबर से तीन अक
रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा (ए-केबिन) राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के चलते 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक रेल परिचालन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में हटिया, रांची और राउरकेला होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया है। इसके अलावा, एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस कार्य के चलते झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर भारत की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। बंडामुंडा-राउरकेला रेलखंड पर नान इंटरलाकिंग कार्य पूरा होने के बाद इस सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान यात्रियों को 10 दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस कार्य का सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659/58660) 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों में पूरी तरह रद रहेगी। इसके अलावा, हटिया-झारसुगुड़ा मेमू (18175/18176) और टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601/18602) का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। लंबी दूरी की ट्रेनों में सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309/18310), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (18105/18106), हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642), गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस (15027/15028) तथा पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18451/18452) भी निर्धारित तिथियों में रद रहेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण कराने या अपनी यात्रा की नई योजना बनानी होगी।
















