Monsoon Wooden Door Care Tips: बारिश में फूल जाता है घर का लकड़ी का दरवाजा? न हों परेशान, ये 5 आसान उपाय सालों-साल रखेंगे नया

बारिश का मौसम जितना सुकून देता है, उतना ही घर के लिए मुसीबत भी बन जाता है। दरअसल, बरसात के मौसम में लोगों को घरों में सिर्फ सीलन ही नहीं, बल्कि कई तरह की समस्या
बारिश का मौसम जितना सुकून देता है, उतना ही घर के लिए मुसीबत भी बन जाता है। दरअसल, बरसात के मौसम में लोगों को घरों में सिर्फ सीलन ही नहीं, बल्कि कई तरह की समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें से एक है घर में लगी लकड़ी की चीजों में होने वाली दिक्कतें, खासकर घर का लकड़ी का मेन डोर, जो हर दिन बारिश, नमी और बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर झेलता है। इसलिए, बरसात में लकड़ी के दरवाजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर इनका ध्यान ना रखा जाए तो ये खराब हो सकते हैं। यदि समय रहते इसकी देखभाल न की जाए तो दरवाजा फूल सकता है, बंद होने में दिक्कत आ सकती है, चमक फीकी पड़ सकती है और दीमक लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने महंगे लकड़ी के दरवाजे को सालों तक नया जैसा बनाए रख सकते हैं। चलिए जानते हैं वो आसान उपाय क्या हैं।
पहला उपाय है बारिश शुरू होने से पहले दरवाजे पर पॉलिश या वार्निश करवाना। अगर आपके घर का मेन डोर लकड़ी का है तो बरसात के मौसम में उस पर वार्निश या अच्छी क्वालिटी की पॉलिश जरूर करवाएं। इससे लकड़ी पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो नमी को अंदर जाने से रोकती है। इसके साथ ही दरवाजे की चमक भी बनी रहती है और उसका रंग फीका नहीं पड़ता है। दूसरा उपाय है दरवाजे के किनारों को नजरअंदाज न करना। अक्सर लोग सिर्फ दरवाजे की सामने की सतह पर ध्यान देते हैं और उसके बाकी हिस्सों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन दरवाजों के ऊपर, नीचे और साइड के किनारे सबसे पहले नमी सोखते हैं। इसलिए, इन किनारों पर पॉलीयूरेथेन सीलर या प्रोटेक्टिव कोटिंग लगवानी चाहिए। ऐसा करने से पानी अंदर नहीं जाता और लकड़ी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।



















