Natural Burgundy Hair Color: घर पर बनाएं नेचुरल बरगंडी हेयर कलर, जानें बनाने का तरीका

बालों को कलर कराने से पहले अक्सर लोग डरते हैं क्योंकि इससे बालों को नुकसान हो सकता है। कई हेयर कलर्स में अमोनिया, पीपीडी, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और रेसोरसिनाल जैस
बालों को कलर कराने से पहले अक्सर लोग डरते हैं क्योंकि इससे बालों को नुकसान हो सकता है। कई हेयर कलर्स में अमोनिया, पीपीडी, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और रेसोरसिनाल जैसे केमिकल होते हैं, जो बालों को रंगते हैं लेकिन बाद में बालों को रूखा और कमजोर बना सकते हैं। ऐसे में आप घर पर नेचुरल तरीके से हेयर कलर बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन किसी भी हेयर कलर को लगाने से पहले पैच या स्ट्रैंड टेस्ट करना जरूरी है।
अगर आप अपने बालों को नया लुक देना चाहते हैं, तो डॉ. मदीहा भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक आसान तरीका बताया है जिससे आप घर पर नेचुरल बरगंडी हेयर कलर बना सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको चाहिए: 4 चम्मच मेहंदी पाउडर, 2 चम्मच चुकंदर का पाउडर, 2 चम्मच सूखे गुड़हल के फूल, 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच कॉफी, 4-5 लौंग और 1 कप पानी।
हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें और उसमें गुड़हल, लौंग और कॉफी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी का रंग गहरा न हो जाए। फिर इसे छानकर ठंडा कर लें। एक बाउल में मेहंदी, चुकंदर का पाउडर और आंवला पाउडर डालकर उसमें तैयार किया हुआ पानी धीरे-धीरे मिलाएं। इससे एक गाढ़ा और क्रीमी पेस्ट तैयार होगा। इसे कुछ घंटे के लिए रख दें। अगर आपको ज्यादा गहरा बरगंडी रंग चाहिए, तो गुड़हल और चुकंदर की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
हेयर कलर लगाने से पहले हाथों में ग्लव्स पहनना न भूलें। तैयार किए गए इस हेयर कलर को जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक अच्छी तरह लगाएं। जब कलर सूख जाए, तो बालों को अच्छे से धो लें। डॉ. मदीहा भयानी का कहना है कि हेयर कलर लगाने के तुरंत बाद शैंपू करने से बचें। आप इसे 1 या 2 दिन बाद दोबारा लगा सकते हैं।



















