Easy Ways to Remove Lint from Bed Sheets: बेडशीट पर लगे छोटे-छोटे रोएं हटाने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

कमरे को आकर्षक बनाने में बेडशीट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेडशीट जितनी साफ-सुथरी होती है, कमरा उतना ही खूबसूरत नजर आता है। लेकिन समय के साथ बेडशीट पर छोटे-छ
कमरे को आकर्षक बनाने में बेडशीट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेडशीट जितनी साफ-सुथरी होती है, कमरा उतना ही खूबसूरत नजर आता है। लेकिन समय के साथ बेडशीट पर छोटे-छोटे रोएं यानी लिंट दिखाई देने लगते हैं। चादर जितनी पुरानी होती है, उसमें ये रोएं और फज की समस्या उतनी ही बढ़ती जाती है। कई बार, केवल तीन-चार बार उपयोग करने के बाद ही बेडशीट पर ये लिंट दिखाई देने लगते हैं।
जब बेडशीट पुरानी और गंदी नजर आने लगती है, तो लोग अक्सर इसे बदल देते हैं या फिर वही पुरानी चादर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय हैं जिनसे आप चादर पर जमा हुए छोटे-छोटे रोएं को आसानी से हटा सकते हैं और इसे फिर से साफ-सुथरा बना सकते हैं। चादर पर इकट्ठा हुए रोएं हटाने का सबसे आसान तरीका कपड़ा साफ करने वाला ब्रश है। आप फैब्रिक ब्रश का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे बेडशीट पर हल्के हाथ से एक ही दिशा में चलाएं। इससे चादर की सतह पर चिपके ढीले रोएं और धूल आसानी से निकल सकते हैं।
यदि आपके पास ब्रश नहीं है, तो चौड़ी टेप की मदद से भी आप चादर पर जमा हुए रोएं की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए सेलो टेप या पैकिंग टेप को अपनी हथेली के चारों ओर लपेटें ताकि उसका चिपचिपा हिस्सा बाहर की तरफ रहे। अब टेप को बेडशीट की सतह पर हल्के हाथ से दबाते हुए उठाएं। टेप के चिपचिपे हिस्से पर रोएं चिपक सकते हैं। चादर के जिन हिस्सों पर रोएं ज्यादा हैं, वहां इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं।
बेडशीट पर जमा हुए रोएं हटाने का एक और आसान घरेलू उपाय रबर ग्लव्स का उपयोग करना है। ग्लव्स पहनकर उन्हें हल्का गीला कर लें और अतिरिक्त पानी को अच्छी तरह झटक दें। फिर बेडशीट की सतह पर हाथ को एक ही दिशा में धीरे-धीरे फेरते हुए साफ करें। ग्लव्स की नमी और रबर की सतह की वजह से रोएं ढीले होने लगते हैं और छोटे रेशे एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं, जिन्हें आप आसानी से हटा सकते हैं।

















