CM Yogi to inaugurate development projects: गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी समिति के मैदान में जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़ रुपये की लागत से 83 वि
गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुहम्मदाबाद के मंडी समिति के मैदान में जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 692 करोड़ रुपये की लागत से 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 185 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं कुशलता और संवेदनशीलता के साथ पूरी की जाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच, सड़क की मरम्मत और हेलीपैड निर्माण जैसे कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए जर्मन हैंगिंग टेंट लगाया गया है। इसके अलावा, मंडी समिति की खराब पड़ी सड़कों का पिचिंग कराया गया है। हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री के जाने के लिए रास्ता निर्माण भी कराया गया है। इस दौरान 500 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर पूरे परिसर की सफाई कराई गई है।


















