Fraud case filed against man who bought laddu for 51 lakhs: हैदराबाद में 51 लाख का लड्डू खरीदने वाले कोंडापल्ली गणेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हैदराबाद में पिछले साल (2025) एक कारोबारी कोंडापल्ली गणेश ने माय होम भूजा गणेश उत्सव की नीलामी में रिकॉर्ड 51.07 लाख रुपए में गणेश लड्डू खरीदकर सुर्खियां बटोरी
हैदराबाद में पिछले साल (2025) एक कारोबारी कोंडापल्ली गणेश ने माय होम भूजा गणेश उत्सव की नीलामी में रिकॉर्ड 51.07 लाख रुपए में गणेश लड्डू खरीदकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर से उनके नाम की चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वजह अलग है। उन पर करोड़ों रुपए की निवेश धोखाधड़ी का आरोप लगा है। साइबराबाद इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कोंडापल्ली गणेश पर 3.45 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने रियल एस्टेट और शराब कारोबार में निवेश के नाम पर कम से कम पांच लोगों से पैसे जुटाए और बाद में लौटाने में आनाकानी की। उन्होंने निवेशकों को हर महीने 6 फीसदी रिटर्न देने का भरोसा दिया था। पुलिस के मुताबिक, गणेश ने अपने अपार्टमेंट के लोगों को शिकार बनाया और खुद को एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर पेश किया।
यह मामला सिल्विया श्रीनिवास रेड्डी की शिकायत के बाद सामने आया, जिन्होंने आरोप लगाया कि गणेश और उनके सहयोगी बोयिनपल्ली किरण ने कई लोगों को बड़ी रकम निवेश करने के लिए राजी किया। रेड्डी के परिवार ने 11 लाख रुपए का निवेश किया था। शिकायत में नामित अन्य निवेशकों में बोत्सा अप्पाला नायडू, सी. श्रीकृपा, जी. नागा हरीश, समुद्रला रवि शंकर और समुद्रला सरिता शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कम से कम पांच निवेशकों से 34.5 करोड़ रुपए से अधिक की रकम कथित तौर पर वसूल की।
कोंडापल्ली गणेश उस समय चर्चा में आया था, जब उन्होंने 2024 में माय होम बुजा गणेश उत्सव की लड्डू नीलामी में 29 लाख रुपए की बोली लगाकर लड्डू खरीदा था। उसके बाद, उन्होंने 51.07 लाख रुपए में लड्डू खरीदकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। नीलामी के बाद उन्होंने लड्डू को सोसायटी के लोगों में बांट दिए, जिससे उनकी छवि एक भरोसेमंद कारोबारी की बनी।

















