Mysterious Waves in Morbi Well: मोरबी में कुएं के पानी में अजीब हलचल, GSI जांच में जुटी

गुजरात के मोरबी जिले के एक गांव में 18 फुट गहरे कुएं में पिछले पांच दिनों से रहस्यमयी लहरें उठ रही हैं, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अधिकारियों
गुजरात के मोरबी जिले के एक गांव में 18 फुट गहरे कुएं में पिछले पांच दिनों से रहस्यमयी लहरें उठ रही हैं, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना के पीछे किसी भूकंपीय गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। इस अनोखी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्रित हो रहे हैं। जिला भूवैज्ञानिक जे एस वढेर ने कहा कि यह घटना भूकंपीय गतिविधि से संबंधित नहीं लगती। उन्होंने बताया कि हाल की भारी बारिश के कारण भूजल इकट्ठा हो रहा है और चट्टानों के छोटे छिद्रों में फंसी हवा के निकलने से कुएं के पानी में हलचल हो रही है। वढेर ने यह भी बताया कि गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में कोई सक्रिय फॉल्ट लाइन नहीं है। मोरबी के जिला कलेक्टर स्वप्निल खरे ने कहा कि राज्य सरकार को घटना की जानकारी दे दी गई है और विशेषज्ञों की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है।


















