Rising Night Temperatures in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर की रातें हो रही हैं गर्म, आईआईटी खड़गपुर की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। हाल के अध्ययन के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में यहां का तापमान लगभग एक डिग्
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। हाल के अध्ययन के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में यहां का तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के वैज्ञानिकों ने इस विषय पर एक विस्तृत रिसर्च किया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मौसम केंद्रों के तापमान आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि तापमान में वृद्धि सभी क्षेत्रों में समान नहीं है, बल्कि मध्य और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में यह तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्रक्रिया 'एलिवेशन-डिपेंडेंट वार्मिंग' के कारण हो रही है, जिसका अर्थ है कि जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है, जलवायु परिवर्तन का प्रभाव भी अधिक स्पष्ट होता है।
अध्ययन में यह भी सामने आया है कि रात के समय तापमान दिन की अपेक्षा अधिक बढ़ रहा है। कई पर्वतीय मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान प्रति दशक 0.1 से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में बढ़ती नमी रात के समय पृथ्वी से निकलने वाली ऊष्मा को रोक लेती है, जिससे रातें गर्म हो रही हैं। ठंड के मौसम में तापमान वृद्धि की सबसे अधिक चिंता जताई गई है, जिसका मुख्य कारण बर्फ की मात्रा में कमी और पृथ्वी की सतह की रिफलेक्टेंस में बदलाव है। जब बर्फ कम होती है, तो गहरी सतह अधिक सौर्य ऊर्जा अवशोषित करती है, जिससे तापमान में और वृद्धि होती है।



















