Cat's Reaction Before Earthquake: जापान में भूकंप से पहले बिल्ली का अजीब व्यवहार, वीडियो हुआ वायरल

क्या जानवरों में इंसानों से पहले किसी खतरे का एहसास करने की क्षमता होती है? यह सवाल लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में जापान से सामने
क्या जानवरों में इंसानों से पहले किसी खतरे का एहसास करने की क्षमता होती है? यह सवाल लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में जापान से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस बहस को फिर से ताजा कर दिया है। इस वीडियो में एक पालतू बिल्ली भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले अचानक बिस्तर से कूदकर भाग जाती है। इसके बाद कमरा तेज झटकों से हिलने लगता है। यह पूरी घटना एक पेट कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे देखकर लाखों लोग हैरान हैं। वीडियो में बिल्ली पहले बिस्तर पर आराम से लेटी हुई दिखाई देती है, लेकिन अचानक वह अलर्ट मोड में आ जाती है। वह पहले कमरे के चारों ओर देखती है और फिर तेजी से बिस्तर से कूदकर वहां से दूर चली जाती है। इसके कुछ ही क्षण बाद भूकंप आता है और पूरा कमरा हिलने लगता है। इस घटना को देखकर कई लोग हैरान हैं और उनका कहना है कि अगर कैमरा न होता, तो शायद कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करता कि बिल्ली ने भूकंप आने से पहले ही सतर्कता दिखाई थी।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उनके पालतू जानवर भी भूकंप आने से पहले बेचैन हो जाते हैं। कुछ लोगों ने इसे जानवरों की 'सिक्स्थ सेंस' का उदाहरण बताया, जबकि कई का मानना है कि जानवरों की इंद्रियां इंसानों से कहीं ज्यादा तेज होती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, हालांकि अभी तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि जानवर भूकंप की भविष्यवाणी कर सकते हैं, लेकिन कई रिसर्च यह दर्शाते हैं कि कुछ जानवर इंसानों की तुलना में हल्के कंपन और वातावरण में होने वाले छोटे बदलावों को पहले महसूस कर सकते हैं। यही कारण हो सकता है कि वे अचानक बेचैन या असामान्य व्यवहार करने लगते हैं।



















