Volcano Erupts in Guatemala: ग्वाटेमाला में फटा फुएगो ज्वालामुखी, 6 किलोमीटर ऊपर उठा राख का गुबार; ऑरेंज अलर्ट जारी

ग्वाटेमाला में सोमवार को फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ, जिसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। यह अलर्ट खतरे का दूसरा सबसे बड़ा स्तर ह
ग्वाटेमाला में सोमवार को फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ, जिसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। यह अलर्ट खतरे का दूसरा सबसे बड़ा स्तर है। ज्वालामुखी से लावा निकलने लगा और राख का गुबार लगभग 6 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फुएगो ज्वालामुखी ग्वाटेमाला सिटी से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है और यह मध्य अमेरिका के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। यहाँ पहले भी कई बार विस्फोट हो चुके हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।
सोमवार सुबह शुरू हुआ विस्फोट शाम तक और तेज हो गया। अधिकारियों के अनुसार, ज्वालामुखी से लगातार राख, गैस और लावा निकल रहा है। राख आसपास के कई इलाकों में गिर रही है, जिसके कारण लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ज्वालामुखी पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि फुएगो अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो रहा है। इसके कारण ज्वालामुखी की ढलानों से गर्म राख, पत्थर और मलबा तेजी से नीचे आ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है।



















