Horrific Murder in Purnia: बैंक मैनेजर ने पत्नी को गोली मारकर किया हत्या, 9 वर्षीय बेटे ने दी जानकारी

बिहार के पूर्णिया शहर के रेणु नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक बैंक मैनेजर ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी शालिनी कुमारी की गोली मारक
बिहार के पूर्णिया शहर के रेणु नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक बैंक मैनेजर ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय उनका 9 वर्षीय बेटा भी वहां मौजूद था, जिसने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद मासूम बेटे ने अपने मामा गौरी शंकर को फोन मिलाकर बताया, 'मामा! पापा ने मम्मी को गोली मार दी है।' शुरू में परिजनों को बच्चे की बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब वे रेणु नगर स्थित घर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शालिनी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके सीने में गोली लगने के निशान थे और पास ही एक गोली का खोखा पड़ा था, जिसे बच्चे ने उठाकर डस्टबिन में डाल दिया था। परिजनों ने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
मृतका शालिनी कुमारी मधेपुरा की रहने वाली थीं और पेशे से शिक्षिका थीं। उनका ससुराल अररिया जिले के विशनपुर में है। आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी में स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की 4 वर्ष है।
बच्चे ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मम्मी-पापा के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार को भी बहस के दौरान पिता ने गुस्से में कहा, 'आज तुमको मार ही देंगे, सब खेल खत्म कर देते हैं।' इसके बाद आरोपी कुछ देर बाहर गया और लौटकर पिस्टल निकाली और शालिनी के सीने में गोली दाग दी।


















