HC stays FSSAI ban: डाबर को 100% प्योर क्लेम विवाद में मिली राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को fssai के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को 100% प्योर, 100% नेचुरल और 100% ऑर्गेनिक जैसे क्लेम करने वाले कई फूड प्रोड
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को FSSAI के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को 100% प्योर, 100% नेचुरल और 100% ऑर्गेनिक जैसे क्लेम करने वाले कई फूड प्रोडक्ट्स की सेल रोकने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस अमित महाजन ने FSSAI के 3 अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली डाबर की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, FSSAI और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया। FSSAI ने डाबर को 100% क्लेम वाले कई प्रोडक्ट्स की सेल्स तुरंत बंद करने का निर्देश दिया था। प्राधिकरण का कहना था कि ऐसे क्लेम अस्पष्ट हैं, इनकी निष्पक्ष रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती और इनसे कंज्यूमर्स के गुमराह होने की संभावना है।
इस आदेश के दायरे में आने वाले प्रोडक्ट्स में डाबर हनी, डाबर हनी स्क्वीजी, डाबर सुंदरबन हनी, डाबर हिमालयन एपल साइडर विनेगर, डाबर वर्जिन कोकोनट ऑयल, डाबर काऊ घी, रियल एक्टिव 100% टेंडर कोकोनट वॉटर, डाबर होममेड कोकोनट मिल्क और डाबर ऑर्गेनिक हनी शामिल हैं। डाबर ने इस आदेश को इस आधार पर चुनौती दी कि रेगुलेटर ने बिना कोई कारण बताओ नोटिस या सुधार का नोटिस जारी किए और कंपनी को अपनी बात रखने का मौका दिए बिना ही यह कदम उठाया।


















