TRAI Report June 2026: भारत में 134.8 करोड़ पहुंचे टेलिकॉम सब्सक्राइबर, Jio और एयरटेल किस पॉजिशन पर

भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई (trai) ने हाल ही में जून 2026 के लिए टेलीकॉम सब्सक्राइबरों का डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि देश में टेलीकॉम सेक्टर में
भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) ने हाल ही में जून 2026 के लिए टेलीकॉम सब्सक्राइबरों का डेटा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि देश में टेलीकॉम सेक्टर में निरंतर वृद्धि हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के अंत तक कुल टेलीफोन सब्सक्राइबरों की संख्या 1,348.08 मिलियन तक पहुंच गई है, जबकि मई 2026 में यह संख्या 1,343.10 मिलियन थी। इस प्रकार, एक महीने में लगभग 0.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि टेलीकॉम क्षेत्र की मजबूती को दर्शाता है। ट्राई की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सबसे अधिक वृद्धि वायरलेस सेवाओं में हुई है, और देश में वायरलेस कनेक्शन की संख्या 1.3 अरब के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही, ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और मशीन-टू-मशीन (M2M) सेल्युलर कनेक्शनों जैसे नए कनेक्टिविटी सेगमेंट में भी वृद्धि हुई है। FWA कनेक्शन वे होते हैं, जिनकी मदद से घरों में वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जबकि M2M सेल्युलर कनेक्शन मशीनों को इंटरनेट सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे कि POSH मशीनों में उपयोग होने वाले कनेक्शन। जून 2026 में मोबाइल और FWA कनेक्शनों को मिलाकर भारत का कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 5.79 मिलियन से बढ़कर 1,300.25 मिलियन हो चुका है। शहरी क्षेत्रों में 749.39 मिलियन और ग्रामीण क्षेत्रों में 550.86 मिलियन वायरलेस कनेक्शन दर्ज किए गए हैं।



















