Makhana Export to Canada: दरभंगा से कनाडा भेजी गई 7 मीट्रिक टन फ्लेवर्ड मखाना की पहली खेप

दरभंगा से कनाडा के लिए मखाना का निर्यात अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। बिहार के मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय
दरभंगा से कनाडा के लिए मखाना का निर्यात अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। बिहार के मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने दरभंगा से फ्लेवर्ड मखाना की पहली समुद्री खेप रवाना की है। इस खेप में कुल सात मीट्रिक टन मखाने शामिल हैं, जिन्हें दो विशेष कंटेनरों के माध्यम से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह होते हुए कनाडा भेजा गया है। यह कदम बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो अब अपने उत्पादों को सीधे वैश्विक बाजार में बेच सकेंगे।
इस निर्यात किए जा रहे मखाने का प्रसंस्करण और पैकेजिंग 'न्यूट्रिविन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार किया गया है। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने इस प्रयास की सराहना की है और कहा है कि इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, जिससे किसानों को सीधे लाभ होगा। मिथिलांचल के मखाना उत्पादक किसानों को इस निर्यात से 1,050 रुपये से लेकर 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक का मूल्य मिलेगा, जो उनके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि बिहार के कृषि आधारित उद्योगों को भी एक नई दिशा मिलेगी।



















