Foundation Stone Laid for Central AC Auditorium: मुजफ्फरपुर में 1000 क्षमता वाले आम्रपाली ऑडिटोरियम का शिलान्यास

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के क्लब रोड मिठनपुरा में एक हजार दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक आम्रपाली ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इ
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के क्लब रोड मिठनपुरा में एक हजार दर्शकों की क्षमता वाले अत्याधुनिक आम्रपाली ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट का विधिवत शिलान्यास महापौर निर्मला देवी द्वारा बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। इस ऑडिटोरियम के निर्माण पर कुल 12.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुराने और जर्जर हो चुके ऑडिटोरियम को ध्वस्त कर नए और आधुनिक ढांचे का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी 'नवराईज लैंड स्केप प्राइवेट लिमिटेड' को सौंपी गई है, जिसे 18 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। शिलान्यास समारोह में एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, उप महापौर डॉ. मोनालिसा और नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।
महापौर निर्मला देवी ने शिलान्यास के अवसर पर कहा कि यह प्रोजेक्ट शहरवासियों की एक बहुप्रतीक्षित मांग का परिणाम है। इस नए प्रेक्षागृह के निर्माण से स्थानीय कलाकारों, सामाजिक संस्थाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों को एक विश्वस्तरीय मंच उपलब्ध होगा। इससे मुजफ्फरपुर के सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को एक नई गति मिलने की उम्मीद है। नया ऑडिटोरियम पूरी तरह से सेंट्रल एसी होगा, जिसमें 5040 फीट का विशाल मुख्य मंच बनाया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में लाइन एरे साउंड सिस्टम, नियोडिमियम स्पीकर्स, डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर और साउंड कंट्रोल एकास्टिक पैनल्स की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, बड़े कार्यक्रमों के लिए एक अलग मीटिंग हॉल भी परिसर में उपलब्ध रहेगा।



















