Job opportunities in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के 8 प्रखंडों में 460 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिले के आठ अलग-अलग प्रखंडों में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल
मुजफ्फरपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिले के आठ अलग-अलग प्रखंडों में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 460 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल को आधिकारिक रूप से भेजी गई है। इस भर्ती में सुरक्षा गार्ड के 350 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 110 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए 7 अगस्त से 19 अगस्त तक विभिन्न प्रखंड परिसरों में जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस रोजगार नियोजन शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सुरक्षा गार्ड पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है और अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद पर चयनित होने वाले युवाओं को 18,500 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक की डिग्री के साथ एनसीसी और कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य है। इस पद के लिए 22,500 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथियों में संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंच सकते हैं।



















