Pumpkin Seed Oil Benefits: बालों के लिए फायदेमंद होता है कद्दू का बीज, घर पर इस तरह बनाएं तेल

कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर बालों की देखभाल के लिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आवश्यक फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ई और प्लां
कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर बालों की देखभाल के लिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आवश्यक फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ई और प्लांट स्टेरोल जैसे पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, झड़ने की समस्या को दूर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
कुछ अध्ययन बताते हैं कि कद्दू के बीज का तेल पुरुषों में मेल पैटर्न गंजेपन और बालों के झड़ने की समस्या में सहायक हो सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कद्दू के बीज के तेल का उपयोग करने वाले पुरुषों में बालों की संख्या में 40 प्रतिशत अधिक सुधार देखा गया, जब उनकी तुलना प्लेसिबो समूह से की गई।
हालांकि, अधिकांश लोग कद्दू के बीज का तेल बाजार से खरीदकर लगाना पसंद करते हैं, लेकिन यह ध्यान रखने की आवश्यकता है कि बाजार में मिलने वाला तेल अक्सर मिलावटी हो सकता है। इसीलिए, घर पर कद्दू के बीज से तेल बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं।
घर पर कद्दू के बीज का तेल बनाने के लिए आपको चाहिए: आधा कप कच्चे कद्दू के बीज, 1 कप नारियल तेल या स्वीट बादाम तेल, और 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल (वैकल्पिक)। सबसे पहले कद्दू के बीजों को अच्छे से साफ करें और पैन में धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक हल्का भूनें। इसके बाद, भुने हुए बीजों को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें। फिर एक बर्तन में नारियल या बादाम तेल को डबल बॉयलर में हल्का गर्म करें और उसमें पिसे हुए बीज डालकर धीमी आंच पर 30-45 मिनट तक गर्म करें।



















