Raid on Bengaluru's Five-Star Hotels: बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों में 250 किलो मीट, 207 किलो सब्जी और 32 लीटर एक्सपायर दूध जब्त

कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (fsda) विभाग की टीम ने शुक्रवार को बेंगलुरु के 6 प्रमुख फाइव स्टार होटलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम को इन
कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) विभाग की टीम ने शुक्रवार को बेंगलुरु के 6 प्रमुख फाइव स्टार होटलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में टीम को इन होटलों में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का पता चला। छापेमारी के दौरान एक्सपायरी डेट के बाद भी खाद्य सामग्री रखी मिली।
इस छापेमारी के परिणामस्वरूप, FSDA ने 250 किलो से अधिक मीट, 207 किलो सब्जियाँ, 32 लीटर दूध और तीन किलो बेकरी उत्पादों को नष्ट किया। यह कार्रवाई बेंगलुरु में स्कूलों और कॉलेजों के आस-पास जंक फूड की बिक्री पर की गई कार्रवाई के ठीक बाद की गई है। FSDA ने ललित अशोक (साउथ एनेक्स) में 76 किलो मीट, 200 किलो सब्जियाँ और 32 लीटर एक्सपायर्ड दूध जब्त किया।
इसके अतिरिक्त, शांगरी-ला में 15 किलो मीट, फोर सीजन्स में 19 किलो मीट, विवांता व्हाइटफील्ड में 3 किलो एक्सपायर्ड बेकरी उत्पाद, ताज यशवंतपुर में 72 किलो मीट/मछली और रैडिसन ब्लू होटल में 50 किलो चिकन, 25 किलो मीट, 23 किलो मछली और 7 किलो सब्जियाँ जब्त की गईं।
फूड सेफ्टी कमिश्नर के ऑफिस के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री यू टी खादर की देखरेख में FSDA ने फूड सेफ्टी अधिकारियों की 30 टीमें बनाई और बेंगलुरु में 26 थ्री-स्टार और फाइव स्टार होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, यहां मिले एक्सपायर कच्चे खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया।


















