Uric Acid Levels in Men and Women: महिलाओं और पुरुषों में यूरिक एसिड का स्तर कितना होना चाहिए

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर तब बढ़ता है जब प्यूरीन के टूटने से बनने वाला यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगे या किडनी उसे पर्याप्त मात्रा में बाहर न निकाल पाए।
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर तब बढ़ता है जब प्यूरीन के टूटने से बनने वाला यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगे या किडनी उसे पर्याप्त मात्रा में बाहर न निकाल पाए। जब खून में इसका स्तर सामान्य सीमा से ऊपर चला जाता है, तो इसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। समय के साथ, यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों, विशेषकर पैर के अंगूठे, टखनों और घुटनों में जमा होने लगते हैं, जिससे तेज दर्द, सूजन और गाउट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और स्वस्थ वजन बनाए रखने जैसी आदतें यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में सहायक होती हैं। हालांकि, यदि यूरिक एसिड लगातार बढ़ा हुआ हो या गाउट के दौरे पड़ रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेना आवश्यक हो सकता है।
दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डायरेक्टर डॉ. कौशल कांत मिश्रा के अनुसार, डाइट में कुछ खास चीजों का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है। रेड मीट, मटन, बीफ, पोर्क, ऑर्गन मीट जैसे कलेजी, लिवर, किडनी और ब्रेन का सेवन यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है। इसके अलावा, कुछ सीफूड जैसे सार्डिन, एन्कोवी, हेरिंग, मैकेरल, शेलफिश, शराब, विशेषकर बीयर और हार्ड ड्रिंक्स, मीठे पेय और प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाता है।



















