Teacher Punishes Student: 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई 'मां की गाली'

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने आठवीं कक्षा के एक छात्र को 200 बार 'मां की गाली' लिखने क
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने आठवीं कक्षा के एक छात्र को 200 बार 'मां की गाली' लिखने की सजा दी। यह घटना बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में हुई, जहां एक छात्र ने अपनी कॉपी में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 100-100 बार वही गाली लिखी। इसके अलावा, शिक्षिका ने छात्र से कहा कि वह यह कॉपी अपने माता-पिता को दिखाकर उनके हस्ताक्षर कराकर लाए। इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली सजा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच कक्षा के अंदर विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों छात्रों के बीच मारपीट और गाली-गलौज भी हुई। इस विवाद के बाद वहां मौजूद शिक्षिका प्रेरणा ने एक छात्र को सजा देने का निर्णय लिया। आरोप है कि शिक्षिका ने छात्र से कहा कि वह हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार मां की गाली लिखे। छात्र ने शिक्षिका के निर्देश के अनुसार अपनी कॉपी में कुल 200 बार वही गाली लिखी। इसके बाद उसे कहा गया कि वह अपनी कॉपी घर ले जाकर माता-पिता को दिखाए और उनके हस्ताक्षर करवाकर वापस स्कूल लाए।



















