Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी, सेंसेक्स 201 अंक चढ़ा, निफ्टी 24641 पर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 6 अगस्त को शुरूआती कारोबार में तेजी का माहौल देखने को मिला। दोनों प्रमुख सूचकांक, निफ्टी और सेंसेक्स, हरे निशान पर खुले। बीएसई से
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 6 अगस्त को शुरूआती कारोबार में तेजी का माहौल देखने को मिला। दोनों प्रमुख सूचकांक, निफ्टी और सेंसेक्स, हरे निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंक की वृद्धि के साथ 78,782.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,641 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह तेजी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी के चलते आई।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक लाभ दर्ज किया गया। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.13 प्रतिशत गिरकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति की चौथी समीक्षा में प्रमुख नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरों के संबंध में केंद्रीय बैंक का अगला कदम आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक तेज गिरावट में रहे, जबकि चीन का एसएसई कंपोजिट सूचकांक मामूली बढ़त में था। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को अधिकांशतः गिरावट के साथ बंद हुए।



















