Remembering Rajesh Khanna: गोविंदा ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कभी सुपरस्टार बनने की कोशिश नहीं की, बल्कि उनके काम ने ही उन्हें सितारा बना दिया। राजेश खन्ना और धर्मेंद्र भी ऐसे
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने कभी सुपरस्टार बनने की कोशिश नहीं की, बल्कि उनके काम ने ही उन्हें सितारा बना दिया। राजेश खन्ना और धर्मेंद्र भी ऐसे ही कलाकार थे। गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन दोनों को याद किया और बताया कि उन्होंने अपनी इमेज बनाने के पीछे भागने के बजाय अपने काम को अहमियत दी।
एक्टर गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "धर्म जी और राजेश खन्ना जी थे। उन्होंने अपने काम को बहुत अच्छे से प्लान किया और उसे सही तरीके से किया, इसलिए वे इतने बड़े स्टार बने। उन्होंने कभी जानबूझकर अपनी इमेज बनाने की कोशिश नहीं की। वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते थे। उनके काम ने ही उनकी इमेज बना दी।"
गोविंदा ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया, जो निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'स्वर्ग' (1990) के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। गोविंदा ने याद करते हुए बताया कि उस दौरान राजेश खन्ना ने उनसे पूछा था, "गोविंदा, तुम वहां क्यों नहीं हो, जहां तुम्हें होना चाहिए?"
गोविंदा ने उस समय दिग्गज अभिनेता को जवाब देते हुए कहा था कि हर इंसान की कहानी किस्मत पहले ही तय करती है। उन्होंने राजेश खन्ना से कहा, "काका, भगवान ने सब कुछ पहले से तय कर रखा है।" गोविंदा ने यह भी बताया कि जब राजेश खन्ना ने उनसे पूछा कि क्या वह जो कुछ भी उन्हें मिला है, उससे खुश हैं, तो गोविंदा ने जवाब दिया, "हां।"


















