Food adulteration in Hyderabad: हैदराबाद में 247 क्विंटल मिलावटी मसाले जब्त, तीन गिरफ्तार

क्या आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले सुरक्षित हैं? हाल ही में हैदराबाद में खाद्य मिलावट के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसने इस सवाल को और गंभीर बना
क्या आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले सुरक्षित हैं? हाल ही में हैदराबाद में खाद्य मिलावट के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसने इस सवाल को और गंभीर बना दिया है। पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग ने मिलकर एक अभियान चलाया, जिसमें 13 मसाला निर्माण और प्रोसेसिंग इकाइयों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान 25.3 टन मिलावटी मसाले जब्त किए गए हैं। इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि मसालों में खतरनाक केमिकल और मिलावटी सामग्री मिलाई जा रही थी, जिससे लोगों की सेहत को खतरा हो सकता है।
हैदराबाद पुलिस की H-FAST (हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम) और GHMC फूड सेफ्टी विभाग ने पिछले 140 दिनों में लगातार अभियान चलाया है। इस दौरान कुल 659 छापेमारी की गईं, जिसमें 202 एफआईआर दर्ज की गईं और 247 टन से अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए खाद्य पदार्थों में सड़ा-गला अदरक, लहसुन का पेस्ट, चिकन, मटन और अन्य खाद्य सामग्री शामिल हैं। इन खाद्य पदार्थों में खतरनाक केमिकल जैसे टाइटेनियम डाइऑक्साइड और एसिटिक एसिड का इस्तेमाल किया गया था।



















