Food Safety Team Raids: चोखी ढाणी में 90 किलो खराब काजू और जहरीला तेल मिला

जयपुर का प्रसिद्ध 'चोखी ढाणी' होटल हाल ही में खाद्य सुरक्षा टीम के छापे के कारण विवादों में घिर गया है। राजस्थान सरकार की फूड सेफ्टी टीम ने होटल के किचन में खाद
जयपुर का प्रसिद्ध 'चोखी ढाणी' होटल हाल ही में खाद्य सुरक्षा टीम के छापे के कारण विवादों में घिर गया है। राजस्थान सरकार की फूड सेफ्टी टीम ने होटल के किचन में खाद्य मानकों की गंभीर अनदेखी और अनियमितताओं का पता लगाया है। इस छापे के दौरान टीम ने पाया कि पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। विशेष रूप से, बार-बार गर्म किया गया रिफाइंड सोयाबीन तेल जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद से शहर के अन्य प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की टीम ने चोखी ढाणी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम ने किचन में पाया कि आलू फ्राई करने के लिए उपयोग में लाए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल का TPC (टोटल पोलर कम्पाउंड) 31% था, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 25% होनी चाहिए। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, जब तेल का TPC 25% से ऊपर चला जाता है, तो वह 'अनसेफ' श्रेणी में आ जाता है, जिससे कैंसर, लिवर और दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। टीम ने मौके से इस उपयोग किए गए रिफाइंड ऑयल का सैंपल जब्त कर लिया है।



















