Avika Gaur hospitalized with dengue: 104 डिग्री बुखार में शूटिंग जारी रखी, पति ने साझा की चिंता

टीवी की लोकप्रिय अदाकारा अविका गौर, जिन्हें छोटी आनंदी के नाम से जाना जाता है, हाल ही में डेंगू से संक्रमित हो गई हैं। उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पता
टीवी की लोकप्रिय अदाकारा अविका गौर, जिन्हें छोटी आनंदी के नाम से जाना जाता है, हाल ही में डेंगू से संक्रमित हो गई हैं। उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अविका ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साझा किया कि उनका बुखार 104 डिग्री तक पहुंच गया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे प्लेटलेट्स काउंट्स के अलावा आज मुझे जो इकलौती चीज एक्साइटेड कर रही है, वो है #बुखार आज रात 6 बजे रिलीज हो रहा है। डेंगू बहुत बेकार है।'
अविका गौर ने अपनी शूटिंग की कमिटमेंट्स को लेकर कोई समझौता नहीं किया और 104-105 डिग्री बुखार में भी शूटिंग पूरी करने का निर्णय लिया। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने बताया कि शूटिंग के दौरान अविका इतनी कमजोर थीं कि खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, फिर भी उन्होंने बेहतरीन तरीके से काम पूरा किया। मिलिंद ने कहा कि, 'अविका ने काम को प्राथमिकता दी, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई।'
वे हमेशा कहती हैं कि प्रोड्यूसर्स समझ जाएंगे और शूटिंग को टाल देंगे, लेकिन वह किसी और के नुकसान के बारे में सोचती हैं। मिलिंद ने यह भी कहा कि उन्होंने अविका को समझाने की कोशिश की कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखें। हाल ही में, अविका ने अस्पताल में कैनुला के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की, जिससे उनकी स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


















