Health Care for Kanwariyas in Amethi: अमेठी में कांवड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टर तैनात, रोस्टर के हिसाब से लगेगी ड्यूटी

फुरसतगंज, अमेठी। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे रोस्टर
फुरसतगंज, अमेठी। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की है। इस दौरान चिकित्सक, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति का सामना किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित रूटों और चौराहों पर 24 घंटे एंबुलेंस भी तैनात की हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस पैकेट, दर्द निवारक दवाएं और प्राथमिक उपचार के सभी आवश्यक उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं।
इस बार की कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की रीयल-टाइम निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं। सभी तैनात कर्मियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। डॉ. विनय कुमार, डॉ. इश्तियाक, डॉ. फैजान, डॉ. विजय बहादुर, मोहित कुमार, सतेंद्र कुमार, रंजीत कुमार और सुजीत कुमार की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, श्रवण मास के मुख्य पर्व के दौरान, जो तीन, दस, 11, 17 और 24 अगस्त को मनाया जाएगा, स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।



















