Task Force to Ban Analog Paneer and Butter: मिलावटी खाद्य पदार्थों पर एक्शन में गुजरात सरकार

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य में एनालॉग पनीर और बटर पर रोक लगाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह निर्णय मुख
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य में एनालॉग पनीर और बटर पर रोक लगाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा कैबिनेट बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद लिया गया है, जिसमें मिलावटी खाद्य पदार्थों के उत्पादन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई थी। महाराष्ट्र सरकार के बाद अब गुजरात सरकार ने भी एनालॉग पनीर, जो कि मुख्य रूप से तेल से बनाया जाता है, के उत्पादन, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री संघवी ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत एक परिपत्र जारी किया, जिसमें घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
इस टास्क फोर्स में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे, जो मिलावटी और अखाद्य पदार्थों के उत्पादन, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देते हुए अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और गांधीनगर महानगरपालिका में देरी उत्पाद बनाने वाले कारखानों और डेयरी पर छापेमारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भारी मात्रा में एनालॉग पनीर और अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों को जप्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि इस प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।



















