Mysterious Water Movement: गुजरात के मोरबी में कुएं का पानी अचानक उफनने लगा

गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरडा गांव से एक अनोखी और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां एक किसान के खेत
गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरडा गांव से एक अनोखी और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां एक किसान के खेत में बने कुएं का पानी अचानक जोर-जोर से हिलने लगा, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। यह अद्भुत नजारा रविवार और सोमवार को सबसे पहले देखा गया था, जब कुएं का पानी तेज़ी से हिलने लगा। मंगलवार को पानी शांत हो गया, लेकिन बुधवार और गुरुवार को फिर से कुएं का पानी जोर से हिलने लगा, मानो अंदर कोई बड़ा उबाल आ रहा हो। इस असामान्य हलचल ने गांव में तरह-तरह की अफवाहें और चर्चाएं शुरू कर दी हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं, जबकि अन्य इसके वैज्ञानिक कारणों की खोज में जुट गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मोरबी जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। मोरबी के कलेक्टर स्वप्निल खरे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। इसके बाद भूस्तर शास्त्री जगदीश वाढेर ने विशेषज्ञों की टीम के साथ वीरपरडा गांव पहुंचकर कुएं का निरीक्षण किया और पानी के सैंपल लिए। जांच के दौरान कलेक्टर और भूस्तर शास्त्री ने बताया कि हाल ही में एक नया कुआं खोदा गया है। भारी बारिश के कारण भूजल तेजी से रीचार्ज हो रहा है, जिससे जमीन के अंदर खाली जगहों में मौजूद हवा पानी के दबाव से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है।



















