NEET UG Counselling 2026: जेपी नड्डा ने पारदर्शी दाखिले के लिए दिए सख्त निर्देश

neet ug counselling 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया
NEET UG Counselling 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाना चाहिए और काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी सहायता को मजबूत किया जाना चाहिए। इस बैठक में ऑल इंडिया कोटा और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के तहत आने वाली अन्य सीटों की काउंसलिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। नड्डा ने अधिकारियों से कहा कि काउंसलिंग पोर्टल को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाना आवश्यक है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान काउंसलिंग शेड्यूल, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण व्यवस्था, उम्मीदवारों की सुविधा और मेडिकल संस्थानों के साथ समन्वय जैसे सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस बार NEET UG Counselling 2026 में कई तकनीकी और छात्र हित से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव वन टाइम फिजिकल रिपोर्टिंग सिस्टम है, जिसके तहत छात्रों को बार-बार कॉलेज जाकर रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। नए नियमों के अनुसार, सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को फ्रीज और फ्लोट का विकल्प दिया जाएगा।



















